2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र का एक अजब सा रूप दिखाई दिया। ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि कल रात उन्हें एक अजीब से कैफियत थी। फिर उन्होंने मो. रफी का गाया एक गाना गाया, जिन रातों में नींद उड़ जाती है…। धर्मेन्द्र अक्सर एकदम रेडी मोड में ही फोटो या वीडियो बनाते हैं, लेकिन इस बार उनकी उम्र का असर उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था।
पोस्ट में उन्होंने लिखा- ये गाना कॉलेज के दिनों में मेरा फेवरिट था। जी चाहा सुना दूं आप सब लोगों को भी, पसंद न आए तो डिलीट कर देना।
Friends, Ajeeb kaifeeat thi kal raat….tarannum mein gaya ikk gaana ….Rafi sahab ka … jo college ke dinon mera favourite tha …..ji chaha suna doon aap sab ko bhi …pasand na aya to delete kar dena …. pic.twitter.com/6FKWspD0lD
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) September 26, 2020
इसके बाद उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें लिखा- बच्चा हो गया हूं दोस्तों। इस खिलौने से दिल बहल जाता है। फिर झिझक जाता हूं। अगर अच्छा न लगा .. इस वीडियो की खास बात यह थी कि धर्मेंद्र खुद गा भी रहे थे।
Bacha ho gaya hoon dosto….Iss khilone se dil behal jaata hai 🍀🍀🍀🍀🍀🍀…phir jhijhak jaata hoon ….gar accha na laga….. pic.twitter.com/04U1dnYsog
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) September 26, 2020
70 साल पुरानी फिल्म रात की रानी का गाना
धर्मेन्द्र जो गाना सुन रहे हैं वह 1949 की फिल्म रात की रानी का है। इसका म्यूजिक हंसराज बहल ने तैयार किया था। आवाज मोहम्मद रफी की है। धर्मेंद्र ने बताया कि ये गाना उनका कॉलेज के दिनों में पसंदीदा हुआ करता था। फिल्म में मुनव्वर सुलताना, जगदीश सेठी, मदन पुरी और चमन पुरी लीड एक्टर थे।