न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:07 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
Mahagathbandhan including RJD, Congress and left parties releases its list of candidates for all 243 Assembly seats in Bihar.#BiharElections pic.twitter.com/ljB7MuzZDp
— ANI (@ANI) October 15, 2020
हाल ही में करीब दो दिन पहले राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने कहा था कि उन्हें लगता है कि तीन वाम दलों के साथ आने से विपक्षी महागठबंधन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव का समीकरण बदल सकता है।
झा ने कहा था कि बिहार में सीपीआई (माले), भाकपा और माकपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और करीब 60 विधानसभा सीटों पर इनके निर्णायक वोट हैं। वहीं महागठबंधन के एक और घटक कांग्रेस को भी लगता है कि वाम दलों से गठजोड़ से उनकी संभावनाएं उज्ज्वल हैं।
बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, मीरा कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत 30 नेताओं को जगह मिली है।
बिहार चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल करके कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बिहार में 28 अक्तूबर को प्रथम चरण का मतदान है। वहीं दूसरे चरण का तीन नवंबर और अंतिम चरण सात नवंबर को होगा। नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी।