अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Updated Sat, 26 Sep 2020 09:53 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने मुंबई के पांच सितारा होटल में देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। बताया गया है कि यह मुलाकात काफी गुप्त रखी गई थी। दोनों नेताओं के बीच दोपहर डेढ़ बजे से लेकर करीब साढ़े तीन घंटे तक बातचीत हुई। दोनों ने साथ-साथ लंच भी किया। शिवसेना-भाजपा के नेताओं को इस मुलाकात की कोई पूर्व सूचना नहीं थी।
हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या चर्चा हुई। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इससे सूबे में राजनीतिक भूचाल आने की चर्चा शुरू हो गई है। इस मुलाकात को लेकर केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दावने पाटिल ने कहा कि इसका ज्यादा अर्थ निकालने की जरूरत नहीं है। कुछ दिन पहले मेरी भी राउत से मुलाकात हुई थी और साथ में चाय पी थी।
बता दें कि साल 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर महाविकास आघाड़ी सरकार बनाने में संजय राउत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चूंकि संजय राउज शिवसेना के मुखपत्र की संपादकीय में देवेंद्र फडणवीस पर लगातार निशाना साधते रहे हैं, इसलिए फडणवीस से राउत की मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इंटरव्यू के लिए फडणवीस से मिले संजय राउत: दरेकर
वहीं, विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि संजय राउत शिवसेना के मुखपत्र सामना के लिए फडणवीस का साक्षात्कार (इंटरव्यू) लेना चाहते हैं। इसी मुद्दे पर यह मुलाकात हुई है। फडणवीस का कहना है कि उनका साक्षात्कार बिना काट-छांट के प्रकाशित किया जाए। बिहार चुनाव के बाद देवेंद्र फडणवीस साक्षात्कार देंगे। इस मुलाकात का कोई राजनीतिक कारण नहीं है।