एक दिन पहले
- कॉपी लिंक

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। लेकिन इस बार रणवीर का डबल रोल होगा। 2010 में बैंड बाजा बारात से डेब्यू करने वाले रणवीर पहली बार डबल रोल करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग नवंबर के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है। जबकि यह 2021 के आखिर में रिलीज की जा सकती है।
Rohit Shetty’s take on ‘ComedyOfErrors’, titled ‘Cirkus’, is presented by BhushanKumar (T-Series) & RelianceEntertainment. The film stars RanveerSingh, PoojaHegde, JacquelineFernandez, VarunSharma. On floors next month. Produced & directed by RohitShetty. Release in winter 2021. pic.twitter.com/aUC0caUsWv
— Komal Nahta (@KomalNahta) October 19, 2020
पहले भी बॉलीवुड बना चुका है ये कहानी
कॉमेडी ऑफ एरर्स विलियम शेक्सपीयर का लिखा नाटक है। जिसमें जुड़वां भाईयों की कहानी बताई गई है। इसी नाटक पर इससे पहले बिग बिजनेस, किशोर कुमार की एक्टिंग वाली दो दूनी चार और संजीव कुमार की एक्टिंग से सजी अंगूर बनाई जा चुकी है। सर्कस में रणवीर के साथ पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा भी होंगे। प्रोडक्शन टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट कर रहा है।
रणवीर की अपकमिंग फिल्में
बात अगर रणवीर की आने वाली फिल्मों की करें तो वे क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर बनी 83 में नजर आएंगे। इसके अलावा सूर्यवंशी, जयेशभाई जोरदार भी रणवीर की बकेट लिस्ट में हैं। दीपिका पादुकोण का ड्रग्स केस में नाम सामने आने के बाद वे भी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं।